ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
दुर्ग

CG: आंगनबाड़ी में सुरक्षा के नाम पर मजाक! तालाब में डूबी मासूम बच्ची की गई जान

बलरामपुर। जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के डीपाडीह खुर्द गांव से एक बेहद दुखद और चिंताजनक घटना सामने आई है। गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने गई एक 4 वर्षीय मासूम बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा आंगनबाड़ी व्यवस्था की लापरवाही और बच्चों की सुरक्षा में भारी चूक को उजागर करता है।

खेलते-खेलते पहुंची तालाब तक, नहीं थी निगरानी
मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची आंगनबाड़ी केंद्र में खेलते-खेलते परिसर से निकल गई और पास स्थित तालाब तक पहुंच गई। वहां उसका पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरी। हादसे के वक्त कोई देखरेख करने वाला मौजूद नहीं था। समय पर मदद नहीं मिलने के कारण बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की खबर गांव में फैलते ही मातम छा गया। ग्रामीणों ने बच्ची को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मासूम की मौत से माता-पिता बेसुध हैं और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रशासन पर उठे सवाल, कार्रवाई की मांग
इस दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने आंगनबाड़ी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आया है और जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button