ब्रेकिंग
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों की विस्तृत समीक्षा हवलदार भोजराम साहू को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति भवन में 8 जून को होगा सम्मान; वीरता पर देश को गर्व वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
बिलासपुर

स्कूल के भृत्य ने गुटखा खरीदने छात्रों को पान ठेला भेजा, निलंबित..

बिलासपुर : मस्तुरी विकासखंड के कटहा मिडिल स्कूल में पदस्थ भृत्य संतोष कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। भृत्य द्वारा स्कूल के बच्चों से बाहर ठेले से गुटखा खरीदने भेजा जाता था।

स्थानीय सोशल मीडिया में इस आशय का वीडियो वायरल हुआ था। कलेक्टर अवनीश शरण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कराई|

डीईओ के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने मौके पर जाकर जांच की। जांच रिपोर्ट में घटना सत्य पाई गई। कलेक्टर ने टीएल की बैठक में आज इस पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके चलते चपरासी को डीईओ द्वारा निलंबित कर दिया गया है।

चपरासी यादव का यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विभिन्न प्रावधानों के विपरीत है।

निलंबन काल में उनका मुख्यालय कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मस्तुरी जिला बिलासपुर में नियत किया जाता है एवं नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button