ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
दुर्ग

वार्ड 56 में बनेंगे 4 उद्यान, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 56 बघेरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी को हरियाली और स्वस्थ वातावरण की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र में चार स्थानों पर उद्यान निर्माण हेतु विधायक गजेन्द्र यादव ने महापौर अलका बाघमार, स्थानीय पार्षद ललित ढीमर व क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया।

उल्लेखनीय है कि कॉलोनीवासियों की वर्षों पुरानी मांग रही थी कि क्षेत्र में खेल और सैर-सपाटे के लिए एक सुव्यवस्थित स्थल हो। इस मांग को विधायक गजेन्द्र यादव ने गंभीरता से लेते हुए लगभग 32 लाख रुपए की लागत से चार स्थानों पर उद्यान निर्माण की योजना को स्वीकृति दिलाई।

बच्चों और बुजुर्गों को मिलेगा लाभ

भूमिपूजन के दौरान विधायक यादव ने कहा कि, “यह उद्यान बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के टहलने के लिए एक शांत और सुरक्षित स्थान प्रदान करेगा। वार्ड 56 के समग्र विकास के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं और शासन की योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।”

हरियाली के लिए लिया गया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी दिखाई। विधायक यादव ने प्रत्येक परिवार को आगामी वर्षा ऋतु में एक-एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया ताकि कॉलोनी को हराभरा और प्रदूषणमुक्त बनाया जा सके।

उपस्थित जनप्रतिनिधि और नागरिक

इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, मनीष साहू, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, कांशीराम कोसरे, लीलाधर पाल, पार्षद ललित ढीमर, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, बंटी चौहान, दिनेश नलोड़े, अमित पटेल, नवीन साहू, शुभम साहू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

जन संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान

विधायक यादव ने मौके पर मौजूद नागरिकों से संवाद कर उनकी मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली और त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button