ब्रेकिंग
Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना...
छत्तीसगढ़

धमधा में नौकरी दिलाने के नाम पर 6.51 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

धमधा (जिला दुर्ग)। थाना धमधा क्षेत्र में आबकारी विभाग और शराब दुकान में नौकरी लगाने का झांसा देकर 6 लाख 51 हजार 817 रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 जनवरी 2026 को प्रार्थी घनश्याम सोनकर (31 वर्ष), निवासी सोनकर पारा, थाना धमधा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि ओमकुमार सिन्हा उर्फ ओमप्रकाश, निवासी बागेश्वर सिटी, राजनांदगांव ने उसे और उसके परिचितों को आबकारी विभाग एवं शराब दुकान में नौकरी दिलाने का लालच दिया।

आरोपी ने इस बहाने अलग–अलग लोगों से फोनपे, स्कैनर और नगद के माध्यम से रकम वसूली। इसमें शुभम सोनकर से 1,00,000 रुपये, गजेन्द्र सोनकर से 90,000 रुपये, प्रियांश सोनकर से 12,000 रुपये ऑनलाइन तथा 1,08,000 रुपये नगद, हेम सिंह साहू से 1,20,000 रुपये, गजेन्द्र सोनकर से 30,000 रुपये नगद और नागेश से 37,000 रुपये लिए गए। इस तरह कुल 6,51,817 रुपये की ठगी की गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक 01/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी ओमकुमार सिन्हा उर्फ ओमप्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने धोखाधड़ी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 01 जनवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी:
ओमकुमार सिन्हा उर्फ ओमप्रकाश, उम्र 31 वर्ष, निवासी बागेश्वर सिटी, राजनांदगांव।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button