ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
क्राइमछत्तीसगढ़

चमकता था नाम, पर अंदर से टूटी थी ‘गोल्डन गर्ल’… आत्महत्या से फैली सनसनी

राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम क्षेत्र के छुरा नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर भारोत्तोलन में कई मेडल जीतने वाली 18 वर्षीय होनहार छात्रा संध्या साहू ने आत्महत्या कर ली। संध्या को उसकी उपलब्धियों के चलते ‘छुरा की गोल्डन गर्ल’ कहा जाता था।

किचन में फंदे से लटका मिला शव
घटना सोमवार की है, जब संध्या का शव उसके घर के किचन में साड़ी से बने फंदे पर लटका मिला। उस समय उसकी मां स्नान कर रही थीं। लौटने पर बेटी को इस हालत में देखकर उनके होश उड़ गए। संध्या को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मर्ग कायम कर लिया गया है और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि संध्या किस कारण से तनाव में थी और उसने यह कदम क्यों उठाया।

खेलों में अद्भुत प्रतिभा, छत्तीसगढ़ की शान थी संध्या
संध्या साहू ने अब तक चार स्वर्ण पदक सहित छह पदक जीते थे और वह भुवनेश्वर, रायपुर, बालोद, गरियाबंद, कोलकाता और बीकानेर जैसे शहरों में राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुकी थी। उसकी मेहनत और सफलता ने उसे जिले की पहचान बना दिया था।

परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर
संध्या के पिता स्कूल बस चालक हैं। बेटी की असमय मृत्यु से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। गांव और क्षेत्र में भी शोक की लहर है। लोग यह समझ नहीं पा रहे कि इतनी होनहार और मजबूत इच्छाशक्ति वाली बेटी ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button