ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, चालक फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवपुरी में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठी महिला हीरा बाई साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

ब्रेक पर उछली बाइक, पीछे से आया काल बनकर ट्रक
हादसे की जानकारी के मुताबिक, महिला एक बाइक पर पीछे बैठी थी, जब देवपुरी क्षेत्र में बने एक ब्रेकर पर बाइक उछली और वह नीचे गिर पड़ी। इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक महिला को कुचलता हुआ निकल गया। हादसा इतना भयावह था कि हीरा बाई साहू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ट्रक चालक फरार, इलाके में मचा हड़कंप
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए, लेकिन ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी और लोग काफी आक्रोशित नजर आए।

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाले जा रहे
सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि घटना की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सके।

स्थानीयों की नाराजगी और मांग
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों और लापरवाह ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ब्रेकर की उचित मार्किंग नहीं है और ट्रैफिक नियंत्रण के उपाय बेहद कमजोर हैं। उन्होंने प्रशासन से स्पीड कंट्रोल और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button