ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़भिलाई

दुर्ग में मकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

भिलाई  : वैशाली नगर थाना क्षेत्र में मकान के अंदर घुसकर आलमारी से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रकरण में एक वयस्क आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालक/बालिका को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार 22 फरवरी 2026 को प्रार्थिया स्वामी मंडावी (उम्र 34 वर्ष), निवासी मकान नंबर 203, रामनगर मुक्तिधाम, थाना वैशाली नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 दिसंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 के बीच अज्ञात आरोपी ने उनके घर की आलमारी से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 305, 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर प्रार्थिया की भतीजी (विधि से संघर्षरत बालिका) से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि उसने आभूषण अपने मित्र रंजीत वर्मा को बेचने के लिए दिए थे।

आरोपी से आभूषण व नगदी बरामद

पुलिस ने आरोपी रंजीत वर्मा (उम्र 19 वर्ष), निवासी कृष्णा नगर, गणेश चौक के पास, सुपेला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने चोरी के आभूषण अन्य साथियों को बेचना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर:

  • एक सोने का नेकलेस (कीमत लगभग 2,50,000 रुपये)
  • एक सोने का मंगलसूत्र (कीमत लगभग 1,70,000 रुपये)
  • नगदी 3,700 रुपये

बरामद किए गए। कुल जप्त सामग्री की कीमत लगभग 4,23,700 रुपये आंकी गई है।

आरोपी रंजीत वर्मा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। वहीं, दो विधि से संघर्षरत बालक/बालिका को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। अन्य संदेहियों की तलाश जारी है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना वैशाली नगर के थाना प्रभारी सहित उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक स्टाफ की सक्रियता और सतर्कता से मामले का सफल खुलासा किया गया। पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्यवाही की सराहना की जा रही है।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर में कीमती आभूषण एवं नगदी सुरक्षित स्थान पर रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button