ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़दुर्ग

धार्मिक आयोजन में हत्या के मुख्य आरोपी पर सख्त कार्यवाही – अवैध कब्जे पर संयुक्त अभियान में होटल ध्वस्त

दुर्ग  : मोहन नगर थाना क्षेत्र में धार्मिक आयोजन के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 16 फरवरी 2026 को रात्रि लगभग 9:30 बजे मोहन नगर क्षेत्र में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान क्षय कुमार गोड उर्फ नानू की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अपराध क्रमांक 134/2026 धारा 103, 109, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर कुल 7 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

आरोपी का अवैध होटल ध्वस्त

विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी मनीष देशमुख, निवासी मोहन नगर, द्वारा शक्ति नगर चौक स्थित मानस भवन के पास शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर होटल संचालित किया जा रहा था। इस संबंध में दुर्ग पुलिस द्वारा नगर निगम को अतिक्रमण हटाने के लिए पत्राचार किया गया था।

इसके बाद नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने नियमानुसार वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए अवैध निर्माण को हटाकर स्थल को अतिक्रमण मुक्त करा दिया।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से की गई है।

घटना स्थल: शक्ति नगर चौक, मानस भवन के पास, मोहन नगर, दुर्ग
आरोपी: मनीष देशमुख, निवासी मोहन नगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button