ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़

एक्सीडेंट कर गाली गलौज, मारपीट कर चाकु दिखाकर मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई | मुतजरर तिरूपति दुर्गा निवासी जी. केबिन चरोदा प्रार्थी सुनील हरपाल निवासी शिवाजी चरोदा के स्कूटी को लेकर अपने घर जा रहा था कि रविवार बाजार चरोदा दादर रोड के पास आरोपी विष्णु सोलंकी के द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर प्रार्थी के स्कुटी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करना एवं आरोपी अजीत सोलंकी उर्फ अज्जु एवं विष्णु सोलंकी के द्वारा प्रार्थी को आम जगह पर अश्लील गाली गलौच करते हुए|

हाथ मुक्का से मारपीट कर आम जगह पर चाकु दिखाकर जान से मारने की धमकी देना एवं थाना में रिपोर्ट किया तो प्रार्थी को परिवार सहित चाकु मार देने की धमकी देने कि रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 538/2024 धारा 281, 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए  पुलिस अधीक्षक   जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे) के द्वारा आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) भिलाई  सुखनंदन राठौर (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक छावनी  हरिश पाटिल (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में एक टीम कार्यवाही हेतु लगाया गया।

टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण के मुख्य आरोपी अजीत सोलंकी उर्फ अज्जु को पकड़ने में मिली सफलता। आरोपी विष्णु सोलंकी घटना के बाद से फरार है जिसका पता तलाश किया जा रहा है।

आरोपी अजीत सोलंकी से विस्तृत पूछताछ पर आरोपी द्वारा अपने अन्य साथी विष्णु सोलंकी के साथ रविवार बाजार चरोदा दादर रोड के पास अपने वाहन को तेज गति से चलाकर प्रार्थी के स्कूटी को एक्सीडेंट करना एवं प्रार्थी को आम जगह पर अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट कर आम जगह पर अपने पास रखे |

चाकु को निकालकर जान से मारने की धमकी देना तथा उनके खिलाफ थाना में रिपोर्ट करने पर प्रार्थी को पूरे परिवार सहित चाकु  से मार देने की धमकी देना बताया एवं घटना में प्रयुक्त चाकु को अपने पास रखना बताने पर आरोपी के निशादेही पर बरामद कर जप्त किया बाद प्रकरण में 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई से उप निरीक्षक सुभाष लाल, आर. 1211 अरविंद मेढ़े, आर. 234 ईश्वर भारद्वाज, आर. 269 विशाल सिंह की उल्लेखनिय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button