ब्रेकिंग
एसटीएफ जवानों को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण, मंत्री गजेन्द्र यादव रहे मुख्य अतिथि अंबिकापुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कंपनी के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार जनगणना-2027 में OBC की पृथक एवं प्रमाणिक गणना की मांग न OTP, न फोन कॉल… APK फाइल खोलते ही खाते से गायब हुए 4 लाख रुपये प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर राजीव नगर में बने पीएम आवास के घरों में जले ‘आशीर्वाद के दीप’ लाभार... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहे — सांसद... भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निगम में पूजा-अर्चना निगम में विराजे कर्म के देवता भगवान विश्वकर्मा, 30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्...
छत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले महिला एवं पुरूष को किया गया गिरफ्तार

दुर्ग। थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रायपुर नाका ओवरब्रिज के पास अवैध गांजा बिक्री कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार तितुरडीह, दुर्ग निवासी सुमन पांडे और उसका साथी मुकेश मिश्रा वहां गांजा बेच रहे थे। सूचना पर पुलिस टीम और साक्षीगण मौके पर पहुंचे और तस्दीक कर रेड कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से

  • 362 किलोग्राम अवैध गांजा कीमत 1,18,100 रुपये
  • विवो मोबाइल कीमत लगभग 15,000 रुपये
  • एक्टीवा वाहन CG 07 CK 8291 कीमत लगभग 15,000 रुपये
  • गांजा बिक्री रकम 2,070 रुपये

कुल 1,50,170 रुपये का माल समक्ष गवाहों के जप्त कर कब्जे में लिया गया।

दोनों आरोपियों को मौके पर एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया। उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 522/2025, धारा 20(ख), 27(क) NDPS Act के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है।

आरोपियों के नाम

  • सुमन पांडे, निवासी तितुरडीह, थाना मोहननगर, जिला दुर्ग
  • मुकेश मिश्रा, निवासी तितुरडीह, थाना मोहननगर, जिला दुर्ग

 

प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button