ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
देश

SEX रैकेट में बेटी के नाम पर ठगी, शिक्षिका की हार्ट अटैक से मौत

आगरा के सुभाष नगर, अलबतिया क्षेत्र में ठगों ने शिक्षिका को खुद को पुलिस अफसर बताकर ठगी की और उनकी बेटी को SEX रैकेट में पकड़ने की बात कहते हुए पैसों की डिमांड की, जिससे शिक्षिका की हार्ट अटैक से मौत हो गया |

मालती वर्मा राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। 30 सितंबर 2024 को जब मालती वर्मा स्कूल में थीं तो उन्हें एक कॉल आया। कॉल पर एक व्यक्ति ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि उनकी बेटी को एक सेक्स रैकेट में पकड़ा गया है। कॉल करने वाले के व्हाट्सएप पर पुलिस की वर्दी पहने हुए फोटो लगी थी, जिससे यह कॉल और भी विश्वसनीय लग रही थी। साथ ही बीच बीच में मम्मी बचाओ की भी आवाज आ रही थी।

इस व्यक्ति ने दावा किया कि अगर मालती अपनी बेटी की बदनामी से बचना चाहती हैं और उसकी तस्वीरें सार्वजनिक नहीं करना चाहतीं तो उन्हें तुरंत एक लाख रुपये की व्यवस्था करनी होगी। कॉल के दौरान मालती वर्मा बुरी तरह घबरा गईं और उन्हें 4 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर रखा गया। इस सदमे से उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सतर्क रहने की आवश्यकता

इस मामले में अभी तक कोई पुलिस केस दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन जालसाजों की इस घिनौनी हरकत ने साइबर अपराध की गंभीरता को उजागर कर दिया है। डिजिटल धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के ऐसे मामले समाज में बढ़ती चिंता का विषय बन रहे हैं, जहां तकनीकी का दुरुपयोग करके निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। इस घटना ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता की कमी को भी उजागर किया है। लोगों को ऐसे फर्जी कॉल और संदेशों से बचने के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button