ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

बघेरा पहुँचे विधायक गजेन्द्र यादव ने सुनी भागवत कथा

दुर्ग। बघेरा में महिला समूह द्वारा आयोजित भागवत कथा सप्ताह में विधायक गजेन्द्र यादव सम्मिलित हुए। उपस्थितजनों धार्मिक आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा बदलते सामाजिक परिवेश में समाज को संस्कारवान बनाना जरूरी है।

ईश्वर की आराधना से हमारी विभिन्न समस्याओ का निवारण होता है। इस जगत में भगवत कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं है।

श्री लक्ष्मी उत्सव समिति इंदिरा नगर बघेरा द्वारा आयोजित भागवत कथा में विधायक गजेन्द्र यादव पहुँचे और व्यासपीठ को नमन कर भगवताचार्य श्री कृष्णाचंद्र दुबे जी से आशीर्वाद प्राप्त किये और नागरिकों के साथ बैठकर भगवताचार्य के श्रीमुख से कथा का श्रवण किये।

भगवताचार्य श्री कृष्णाचंद्र दुबे जी ने कहा की श्रीमद् भागवत कथा के वाचन व श्रवण से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ती होती है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को मन, बुद्धि, चित एकाग्र कर अपने आप को ईश्वर के चरणों में समर्पित करते हुए भागवत कथा को ध्यानपूर्वक सुनना चाहिए।

जिस स्थान पर कथा होती है वहां भगवान विराजमान होते हैं। भगवन नाम के जाप से सारे विपत्ति नाश हो जाते हैं। मनुष्य को समाज में अच्छे काम करना चाहिए।

भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है की कर्म ही प्रधान है, बिना कर्म कुछ संभव नहीं होता है, जो मनुष्य अच्छा व सत्कर्म करता है उसे अच्छा फल मिलता है व बुरे कर्म करने वाले को हमेशा बुरा फल मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button