ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
रायपुर

छत्तीसगढ़ में आज भी गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ अति हल्की वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बना मौसम प्रणाली अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है और आने वाले समय में इसका प्रभाव कम होता जाएगा, लेकिन छत्तीसगढ़ पर इसका असर फिलहाल बना रह सकता है।

दो सक्रिय द्रोणिका रेखाओं का असर

वर्तमान में दो अलग-अलग द्रोणिका रेखाएं सक्रिय हैं:

पहली द्रोणिका रेखा पश्चिम राजस्थान से उत्तर पश्चिम विदर्भ तक फैली है।

दूसरी द्रोणिका दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश से होते हुए छत्तीसगढ़ से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक विस्तृत है।

इन दोनों सिस्टम्स के प्रभाव से राज्य में मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला नजर आ रहा है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

दक्षिण छत्तीसगढ़: अगले 5 दिनों में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

उत्तर छत्तीसगढ़: अगले 2 दिनों तक एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की आशंका जताई गई है।

तापमान में गिरावट: दक्षिण छत्तीसगढ़ में आगामी 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

रायपुर का हाल

राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। मौसम विभाग ने आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा या छींटे पड़ने की भी संभावना बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button