ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
दुर्ग

पुलिसकर्मी जहर खाकर दी जान, मां का आरोप- अधिकारियों की प्रताड़ना से था टेंशन में

दुर्ग |  दुर्ग में एक पुलिसकर्मी ने पुलिस लाइन स्थित अपने घर में जहर खाकर खुदकुशी कर ली। कॉन्स्टेबल तबादला और ड्यूटी को लेकर काफी परेशान था। पिछले 4 दिन से ड्यूटी भी नहीं जा रहा था। सुबह उसने खुदकुशी कर ली। सुपाही की मां ने कहा कि अधिकारी उसे परेशान कर रहे थे, जिससे वह टेंशन में था।

बताया जा रहा है कि मृत कॉन्स्टेबल की पहचान अभिषेक राय (28) निवासी कातुलबोर्ड के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा है।

बेटे को लगातार ड्यूटी को लेकर परेशान किया जाता था

मां का आरोप है कि उसके बेटे को लगातार ड्यूटी को लेकर परेशान किया जाता था। उसे आरआई आमद नहीं दे रहे थे। इसके चलते वो चार दिनों से ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर रहा था। टेंशन में आकर उसने बीती रात जहर खाकर खुदकुशी कर ली।

मां ने एसपी और RI से फरियाद लगाई थी

अभिषेक के पिता संजय राय भी छत्तीसगढ़ पुलिस में थे। 2012 में नारायणपुर में ड्यूटी के दौरान बम डिफ्यूज करते वक्त ब्लास्ट में उनकी जान चली गई थी। इसके बाद उनकी जगह अभिषेक को 2 साल पहले ड्राइवर के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।

अभिषेक की मां ने बताया कि उसका तबादला भिलाई तीन कर दिया गया था, लेकिन वह लाइन में ही पदस्थ रहना चाहता था। उसे गाड़ी चलाने में समस्या होती थी। इसके चलते मां ने एसपी दुर्ग और RI से फरियाद लगाई थी। उसे पुलिस लाइन में ही पदस्थ रखा जाए।

ड्यूटी में थी घोर लापरवाही

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला का कहना है कि सिपाही ड्यूटी को लेकर लापरवाह था। 25 सितंबर से ड्यूटी पर नहीं था। उसने छुट्टी के लिए कोई अप्लीकेशन नहीं दिया था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ना ही ये जानकारी है कि उसे किसी अधिकारी ने उसे परेशान किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button