ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
दुर्ग

तेज रफ्तार बाइक बस से टकराई, युवक की मौके पर मौत

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग धमधा रोड में सोमवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम कोडिया शीतला मंदिर के पास तेज रफ्तार पल्सर बाइक सवारी बस से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक तेजराम साहू (25 वर्ष), निवासी ग्राम मेडेसरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम करने की कोशिश की स्थिति को देखते हुए नंदिनी थाना पुलिस और आसपास के थानों से पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। पुलिस द्वारा भीड़ को नियंत्रित कर यातायात बहाल करने के प्रयास किए गए।

इसी दौरान अहिवारा तहसील की नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट योगिता बंजारे मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की।

इसके बाद परिजनों ने शव को उठाने की सहमति दी। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button