ब्रेकिंग
चंद घंटों में चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; करीब 8 लाख के सोने के जेवर बरामद प्रदेश स्तरीय जबर हरेली भिलाई 16 अगस्त को-कामेश्वर साहू हरेली तिहार पर हरियाली का संकल्प, न्यू कृषि मंडी से होगा वृहद वृक्षारोपण की शुरुआत, तीन दिन बाद छत्तीसगढ़ में फिर जोर पकड़ेगा मानसून, बारिश का दौर होगा तेज पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली, अब 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक पर पुलिस की कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों से पहचान छिपाने का आरोप महेश कॉलोनी में ‘मेरे सपनों का आंगन’ कार्यक्रम का आयोजन, महिला उद्यमिता और स्वदेशी हुनर को मिला मंच पत्नी के मजदूरी करने जाने से नाराज पति ने घर में लगाई आग, धमधा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार सावन महोत्सव में गूंजा हर-हर महादेव, देवगढ़ कांवर पदयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब सावन मेला एवं सामाजिक सम्मेलन में समाज प्रमुखों का सम्मान, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
दुर्ग

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के वार्डों के आरक्षण की घोषणा 19 दिसंबर को

दुर्ग।  नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2024 हेतु छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम 1994 एवं छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम

1956/नगर पालिका अधिनियम 1961 के प्रावधानानुसार नगर पालिक निगम/नगर पालिका परिषद्/नगर पंचायत के वार्डों के आरक्षण 19 दिसंबर 2024 दिन गुरूवार को दोपहर 04 बजे जिला कार्यालय दुर्ग के सभाकक्ष में होना है।

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने परिपत्र जारी कर आयुक्त नगर पालिका निगम दुर्ग, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद कुम्हारी/अहिवारा/अमलेश्वर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत उतई/धमधा/पाटन को सूचना की एक-एक प्रति नगर पालिक निगम/नगर पालिका परिषद्/नगर पंचायत कार्यालय के

सूचना पटल पर एक-एक प्रति प्रत्येक वार्डों के सहित दृश्य स्थान पर चस्पा कर प्रकाशित करने एवं प्रकाशन का प्रमाण-पत्र कार्यालय कलेक्टर को विशेष वाहक के माध्यम से भिजवाना सुनिश्चित करने कहा है।

आरक्षण हेतु निर्धारित तिथि एवं समय के 01 घण्टे पूर्व अपने स्टॉफ के साथ अभिलेख सहित पूर्ण तैयारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button