ब्रेकिंग
-प्रतिबंधित डिस्पोजल एवं झिल्ली-पन्नी के विरुद्ध निगम की कार्रवाई, पांच दुकानदारों पर 4 हजार रुपये क... बेमेतरा में सनसनी: भटगांव में हत्या से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस दुर्ग में 15.737 किलो गांजा के साथ राजस्थान के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाइल भी जब्त सिद्धार्थ नगर में विराजित नागपुर की प्रसिद्ध कोराडी माता, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, प्रतिदिन ... दुर्ग के गंजपारा में आज सजेगी छत्तीसगढ़ी लोककला की महफिल, स्वर्णा-गरिमा दिवाकर बहनों की होगी प्रस्तु... जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रीय बसोहली उत्सव में छत्तीसगढ़ के कार्टूनिस्ट सागर कुमार की चलेगी कूची! दुर्ग पुलिस की डीएसपी आकर्षि कश्यप ने दो सप्ताह में जीते लगातार दो अंतरराष्ट्रीय रजत पदक, नीदरलैंड क... पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर और अम्बिकापुर के माँ दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्च... डौंडी में सर्व आदिवासी समाज, सरपंचों और जनप्रतिनिधियों की बैठक; प्रभावित गांवों को उनका हक दिलाने के... खरोरा के सारागांव में जंगल के भीतर चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 12 आरोपियों को पकड़ा; 11.53 लाख का...
दुर्ग

पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल का जन्मदिन आज, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के पूर्व महापौर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल का जन्मदिवस आज 1 जून को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उनके जन्मदिन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में विशेष उत्साह का माहौल है। दुर्ग नवनिर्माण समिति एवं समर्थकों द्वारा उनके पद्मनाभपुर स्थित निजी आवास में भव्य तैयारियाँ की गई हैं।

पूर्व महापौर बाकलीवाल आज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपने निवास पर नागरिकों और समर्थकों से भेंट करेंगे तथा केक काटकर जन्मदिन की खुशियाँ साझा करेंगे। साथ ही इस अवसर पर समाजसेवी कार्यों जैसे रक्तदान, पौधारोपण एवं सेवा कार्य भी आयोजित किए जा रहे हैं।

धीरज बाकलीवाल का परिवार लंबे समय से राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहा है। उनके दादा स्व. मोहनलाल बाकलीवाल स्वतंत्रता सेनानी थे और वे 1937 में तत्कालीन मध्यप्रदेश एवं बरार विधानसभा के सदस्य रहे। वे तीन बार सांसद रहे और दुर्ग पालिका अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनका भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना में भी विशेष योगदान रहा।

श्री बाकलीवाल के परिवार का संबंध स्व. मोतीलाल वोरा जैसे दिग्गज नेताओं के राजनीतिक आरंभ से रहा है। उनके पितामह, चाचा एवं अन्य पारिवारिक सदस्य भी नगर पालिका, मंडी बोर्ड एवं कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे हैं।

धीरज बाकलीवाल स्वयं 2000 से लगातार सक्रिय राजनीति में हैं। वे दुर्ग नगर निगम के महापौर रह चुके हैं, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सहित कांग्रेस के महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष जैसे पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वे चेंबर ऑफ कॉमर्स के जनरल सेक्रेटरी, जैन महासमिति दिल्ली के सचिव, जैन राजनैतिक मंच के संभागीय अध्यक्ष एवं मोहनलाल बाकलीवाल फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष जैसे अनेक सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हैं।

उनकी सादगी, सहजता और जनसेवा की भावना के चलते वे जनता के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के बीच भी बेहद लोकप्रिय हैं। शहर में उनका मजबूत समर्थक नेटवर्क है, जो हर वर्ष उनके जन्मदिन को एक उत्सव के रूप में मनाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button