ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
दुर्ग

नशीली दवाओं के विरुद्ध अभियान: गोदिया से एक और आरोपी गिरफ्तार, लाखों की नशीली दवाएं जब्त

दुर्ग |  दुर्ग पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे “एंड टू एंड” अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। विवेचना के दौरान एक अन्य आरोपी जितेन्द्र बुधवानी उर्फ जीतू (उम्र 32 वर्ष), निवासी सिंधी कॉलोनी, गोदिया, महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त की गई हैं।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्न दवाएं बरामद कीं:

स्पास-ट्रेनकन प्लस (SPAS-TRASCEN-PLUS) कैप्सूल: 79 डिब्बे, 1422 स्ट्रिप, कुल 11,376 कैप्सूल

अल्प्राजोलम 0.5mg टैबलेट: 20 डिब्बे (प्रत्येक में 8 स्ट्रिप), कुल 1200 टैबलेट

स्पास-प्रॉक्सीन (PROXIOHM SPAS) कैप्सूल: 29 डिब्बे, 522 स्ट्रिप, कुल 4176 कैप्सूल

जब्त की गई दवाओं की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹3,18,000 बताई गई है।

इससे पहले थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 640/2025 धारा 22, 8(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत संतोष चन्द्राकर, सोमनाथ पाण्डेय, लिंगराज उर्फ सोनू यादव एवं मनीषा मखीजा को गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र बुधवानी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंग संधु, एसीसीयू सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, प्रआर आत्मानंद कोसरे, आरक्षक जुगुन सिंह, संतोष सिंह एवं कमल का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपी:
जितेन्द्र बुधवानी उर्फ जीतू
पिता: किशनचंद बुधवानी
उम्र: 32 वर्ष
पता: हरीओम वाटिका के पास, सिंधी कॉलोनी, गोदिया, थाना गोंदिया शहर, जिला गोदिया (महाराष्ट्र)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button