ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
छत्तीसगढ़

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर निकलेगी ‘यूनिटी मार्च’

कोरिया | लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कोरिया जिले में यूनिटी मार्च सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में अपर कलेक्टर  सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, जिला पंचायत अध्यक्ष  मोहित पैकरा एवं उपाध्यक्ष  वंदना राजवाड़े में जानकारी साझा की।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर 2025 से 25 नवम्बर 2025 तक जिला स्तरीय पद यात्रा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में कोरिया जिले में 12 नवम्बर 2025 को यूनिटी मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च लगभग 7 किलोमीटर लंबा होगा, जो शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर से प्रारंभ होकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कलेक्टोरेट परिसर होते हुए सेजेस खरवत परिसर में समापन होगा। इस मार्च में लगभग एक हजार प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है, जिनमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला अधिकारी  जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि 31 अक्टूबर को सुबह 7 से बैकुंठपुर के कुमार चौक से यूनिटी मार्च निकाली जाएगी। मार्च में मुख्य रूप से छात्र-छात्राओं, युवाओं, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे।

मार्च के दौरान स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए मार्ग में साफ-सफाई कराई जाएगी। साथ ही, छात्रों द्वारा सरदार पटेल के जीवन पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं राष्ट्रीय एकता पर विशेष नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

सेजेस खरवत परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर, राष्ट्रीय एकता शपथ, माल्यार्पण, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम श्रृंखला के तहत 31 अक्टूबर 2025 को विद्यालयों/महाविद्यालयों में निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता, 06 नवम्बर 2025 को स्वच्छता अभियान, 07 नवम्बर 2025 को रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

माय भारत के जिला युवा अधिकारी  सौरभ निषाद, जनप्रतिनिधि व स्कूल, कॉलेज के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button