ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

जामुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशीली दवाइयों की सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

दुर्ग। नशीली दवाइयों की अवैध सप्लाई पर जामुल पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में अल्फा जोलम टैबलेट जब्त की है, जिसकी कुल कीमत 10,285 रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही नकदी रकम 4,200 रुपये भी बरामद की गई, जिससे कुल जब्ती 14,485 रुपये की हुई।

दरअसल, 18 अक्टूबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीनू इंजीनियरिंग वर्क्स के सामने मंगल बाजार छावनी क्षेत्र में दो युवक नशीली दवाई की बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और आरोपी बिसनाथ बाघ (उम्र 23 वर्ष, निवासी राजीव नगर, जामुल) एवं एक अपचारी बालक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी बिसनाथ बाघ ने खुलासा किया कि उसने तुषार महानंद (उम्र 24 वर्ष, निवासी राजीव नगर, बीईसी चौक, जामुल, हाल लोधी पारा, देवेंद्र नगर, रायपुर) से 2,760 नग अल्फा जोलम टैबलेट खरीदी थीं। इसके बाद पुलिस ने तुषार महानंद को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

आरोपी बिसनाथ बाघ को 19 अक्टूबर को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी), 27(क) के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था, वहीं मुख्य सप्लायर तुषार महानंद को आज 30 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना जामुल की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसने सतर्कता और तत्परता से नशीली दवाओं की सप्लाई नेटवर्क को तोड़ने में सफलता पाई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button