ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
दुर्ग

सुशासन समाधान में प्रधान मंत्री आवास योजना के बीएलसी घटक के तहत पात्र 19 हितग्राहियो को महापौर ने प्रदान की स्वीकृति पत्र:

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुशासन तिहार के तीसरे चरण में महापौर अल्का बाघमार बुधबार को रविशंकर स्टेडियम के पास मानस भवन शिविर में पहुंची। महापौर अलका बाघमार ने आयुक्त सुमित अग्रवाल के संग शिविर में लगें विभिन्न विभागों के स्टाल में पहुंचकर प्राप्त आवेदनों सहित निराकरण आवेदनों की जानकारी ली।

इस दौरान शिविर तुरंत प्रधान मंत्री आवास योजना के बीएलसी घटक के तहत पात्र 19 हितग्राहियो को स्वीकृति पत्र प्रदान कर जल्द आवास निर्माण करने हेतु आग्रह किया। साथ ही 12 लोगो का ड्राइविंग लाइसेंस वितरण मेयर अलका बाघमार द्वारा आयुक्त सुमित अग्रवाल,एमआईसी सदस्य देवनारायण चन्द्राकर,लीना दिनेश देवांगन,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,नीलेश अग्रवाल,और पार्षदो के बीच हितग्राहियों को किया गया।

शिविर में 237 आवेदनों मांग 177 शिकायत 60 शेष शून्य आवेदनों का 237 का निराकरण किया गया।आज के शिविर में प्राप्त 379 आवेदन में ज्यादातर शिविर में सबसे ज्यादा पट्टा के आवेदन मिले है।शहर मे सबसे अधिक नागरिको ने नाली, सीसी रोड निर्माण, सफाई, प्रधानमंत्री आवास, सबसे ज्यादा आवासीय पट्टा, राशन कार्ड, मजदूर कार्ड योजना, महतारी वंदन योजना व अतिक्रमण जैसे प्रमुख मांगे शामिल रही है। सुशासन तिहार के द्वितीय समाधान शिविर मे समाधान के प्रति नागरिकों ने रूचि दिखाई।

मेयर ने कहा कि मानस भवन में आज शिविर में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में सहभागिता कर जनता की समस्याओं का निराकरण किया गया।इस दौरान 3 गर्भवती महिलाओं को गोद भराई व 4 नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन संस्कार किया।शिविर स्थल पर 20 से अधिक किशोरी बालिकाओं का एचबी टेस्ट एवं उनको सेनेटरी पैड वितरण किया गया।इस अवसर पार्षद गोविंद्र देवांगन,सरिता चन्द्राकर,उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,वीपी मिश्रा,आरके जैन,गिरीश दीवान व अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button