ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
भिलाई

ई. डब्ल्यू. एस. जमीन की तलाश करेगा रिसाली निगम – महापौर परिषद की बैठक

रिसाली | नगर पालिक निगम रिसलाी क्षेत्र में शामिल ई.डब्ल्यू.एस. की जमीन की तलाश कर उसे चिन्हित किया जाएगा। उक्त निर्णय महापौर शशि सिन्हा की अध्यक्षता वाली बैठक में लिया गया। महापौर परिषद की बैठक में दर्जनभर से ज्यादा विकास कार्य के प्रस्ताव को शासन को स्वीकृत के लिए भेजने का भी निर्णय लिया गया।

महापौर परिषद के सद्स्यों ने एक स्वर में प्रस्ताव पारित किया कि काॅलोनी निर्माण के समय आरक्षित की गई भूमि (ई.डब्ल्यू.एस.) की जमीन को पहले चिन्हित किया जाए। चिन्हांकन प्रक्रिया के बाद उसमें निगम की ओर से सूचना फलक लगाया जाए। महापौर शशि ने इसके लिए जिला प्रशासन के राजस्व विभाग को पत्र प्रेषित करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम भिलाई ने रिसाली निगम के गठन पश्चात एक पत्र जारी किया था।

इस पत्र में 28 स्थानों में ई.डब्ल्यू.एस. की जमीन होने का उल्लेख। निगम के अधिकारी पत्र के आधार पर ही पटवारी और राजस्व निरीक्षक की मदद से जमीन तलासेगा। महापौर परिषद की बैठक में एम.आई.सी. जहीर अब्बास, अनिल देशमुख, सनीर साहू, चन्द्रप्रकाश सिंह, संजू नेताम, ममता यादव, डाॅ. सीमा साहू, परमेश्वर कुमार, आयुक्त मोनिका वर्मा, कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे, एम.पी. देवांगन समेत विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

चलित शौचालय खरीदेगा निगम
महापौर परिषद के सद्स्यों ने स्वयं का शव वाहन और एक चलित शौचालय खरीदने प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि वर्तमान में 40 वार्डो के लिए निगम के पास एक ही स्वर्ग रथ है। विषम परिस्थिति में रिसाली को दूसरे निकाय पर निर्भर रहना पड़ता है। इसके अलावा परिषद के सद्स्यों ने नाली, सड़क, और भवन के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्णय लिया।

गार्डन के रख रखाव पर बनेगा प्लान
एम.आई.सी. ने बैठक में कहा कि निगम के अधिकारी उद्यानों के रख रखाव के लिए एक प्लान तैयार करे। वर्तमान में निगम क्षेत्र के उद्यान खण्डहर में तब्दील हो रहा है। परिषद के सद्स्यों ने कहा कि अधिकारी पहले प्लान तैयार करे फिर रख रखाव के लिए टेण्डर जारी करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button