ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

भाजपा के स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत कार्यकर्ताओं ने मंदिर एवं स्कूल परिसर की साफ सफाई कर सेवा का लिया संकल्प..

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत देश भर 14 अप्रेल तक प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसी परिपेक्ष्य में दुर्ग जिला में भी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में भिन्न भिन्न कार्यक्रम तय किए गए है और आज सभी मंडलों में मंदिरों व स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाकर सेवा का संकल्प लिया गया |

इसी क्रम में चण्डी शीतला मंडल भाजपा द्वारा उरला वार्ड 57 स्थित प्रसिद्ध सिद्धेश्वर महादेव मंदिर एवं शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल उरला में भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा की साफ सफाई किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम जिला संयोजक भाजपा प्रवक्ता दिनेश देवांगन विशेष रूप में उपस्थित थे मंडल भाजपा अध्यक्ष कमलेश फेकर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता व पार्षदों ने अल सुबह मंदिर पहुंचकर पूरे परिसर को झाड़ू से साफ कर फर्श को पानी से धोकर हर हर महादेव के नारे लगाए |

तत्पश्चात उरला में स्थित प्राथमिक शाला पहुंचे जहां छत्तीसगढ़ महातरी की प्रतिमा को धोकर स्कूल कैम्पस में झाड़ू लगाए इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक दिनेश देवांगन ने कहा कि भाजपा के 45वा स्थापना दिवस का उत्साह कार्यकर्ता ही नहीं जनमानस में भी है और वे देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किए जा रहे |

जन कल्याण कारी योजनाओं के चलते लोग भाजपा के विचारधारा से बेहद प्रभावित है और स्थापना उत्सव में वे भी सहभागी बन स्वच्छता अभियान में स्वत: जुड़ रहे है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर ने कार्यकर्ताओ से आगामी सभी कार्यक्रम में को सफल एकजुट होकर कार्य करने का आव्हान किया।

भाजपा के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में मंडल सह-संयोजक श्री नवीन साहू व श्री कन्हैया चंद्राकर जी, पार्षद श्री नरेंद्र बंजारे,पार्षद श्री गोविन्द देवांगन,पार्षद रेशमा सोनकर,पार्षद सरस निर्मलकर ,अमित पटेल, दिनेश नलोडे,संतोष जायसवाल,नीलकमल साहू, खुशबू साहू,रानी सोनी, भुनेश्वरी निर्मलकर,पूजा साहू,खिलेश्वरी साहू, पूर्णिमा साहू, हेमनाथ साहू( बिट्टू ), अनिल साहू,गोलू सोनकर, प्रेम साहू, राश्विन वाल्दे , विजय साहू,गुलाबचंद देवांगन, चंद्र प्रकाश साहू व बडी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button