ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़

शादी का झांसा, अपहरण और होटल में दुष्कर्म… आरोपी का पानीपत में खेल खत्म!

दंतेवाड़ा। गीदम पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के अपहरण और बार-बार दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी दिनेश राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हरियाणा के पानीपत से साइबर सेल की मदद से ट्रेस कर पकड़ा। इस दौरान पीड़िता को भी पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, युवती के परिजनों ने गीदम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी दिनेश राजपूत उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है और उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पाया कि आरोपी दिनेश युवती को गवाही के बहाने वारंगल ले गया था। इसके बाद वह युवती को दिल्ली और फिर हरियाणा के पानीपत ले गया, जहां अलग-अलग होटलों में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

पुलिस ने साइबर टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर एक विशेष टीम को पानीपत रवाना किया। वहां से आरोपी दिनेश राजपूत को गिरफ्तार किया गया और पीड़िता को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित वापस लाया।

पूछताछ में पीड़िता ने लिखित बयान में बताया कि आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ लेकर गया और विभिन्न राज्यों में अलग-अलग होटलों में उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, बलात्कार और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

गीदम थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी दिनेश राजपूत ने युवती को प्रेम-प्रसंग और शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की वारदातों को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button