ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़रायपुर

पेंशन से वंचित—बैंकों के प्रति आक्रोश: पंकज नायक

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के सेवानिवृत्त हजारों पेंशनर जीवित प्रमाण पत्र समय पर जमा करने के बाद भी पेंशन से वंचित हैं। छत्तीसगढ़ के हजारों पेंशनरों में बैंकों के प्रति व्यापक नाराजगी है। छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज नायक और संरक्षक विजय कुमार झा ने बताया कि पूर्व में ही जीवित प्रमाण पत्र लेने संबंधी व्यवस्था को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की नाकामी बताते हुए “जिंदा व्यक्ति को मैं जीवित हूं” कहकर आवेदन-निवेदन करना दुर्भाग्यजनक है।

इसके बाद भी पेंशनर्स नियम-कानून का पालन करने वाले वरिष्ठ नागरिक हैं। उन्होंने नवंबर माह में ही जीवित प्रमाण पत्र जमा कर दिया था। इसके बाद भी नए वर्ष में पेंशन प्राप्त नहीं हुई है। श्री नायक ने कहा है कि यदि कल सोमवार को वृद्ध पेंशनरों के खातों में पेंशन जमा नहीं होती है, तो बैंकों का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के सचिव बेनी राम गायकवाड़, प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार, संभागीय अध्यक्ष विमल कुंडू, बीपी कुरील, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा  सविता राय अदक, राकेश त्रिवेदी, यशवंत भोंसले, विश्वनाथ ध्रुव, राजेंद्र उमाठे आदि नेताओं ने पेंशन प्राप्त न होने पर नाराजगी व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button