ब्रेकिंग
मां-बेटी की निर्मम हत्या पर अदालत का सख्त रुख, तीन आरोपियों को मौत की सजा दुर्ग में सेवा सेतु शिविर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में 111 हितग्राहियों को मिले चेक, प्... शहर के डिवाइडरों पर लगे कटआउट हटेंगे, महापौर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: तीन दोषियों को फांसी, चौथे को मरते दम तक उम्रकैद जिला परामर्शदात्री समिति के निर्णयों का पालन नहीं होने पर कर्मचारी संघ ने जताई नाराजगी जुनवानी में चिट्टा-हेरोइन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹2.60 लाख की सामग्री जब्त थाना बालोद क्षेत्रान्तर्गत सिंचाई कॉलोनी में युवती पर एसिड अटैक के आरोपियों को पुलिस ने 08 घंटे की भ... -इंदिरा मार्केट में नाली निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और ढलान ... पुलगांव-अंडा मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर 'जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी' ने दुर्ग कलेक्... राष्ट्रीय जनगणना 2027 में OBC की पृथक जाति-वार गणना की मांग
छत्तीसगढ़

ED-CBI की बड़ी कार्रवाई: सहेली ज्वेलर्स और IPS अभिषेक पल्लव के ठिकानों पर छापेमारी

दुर्ग । शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की संयुक्त टीम ने सहेली ज्वेलर्स के संचालक सुनील जैन के ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई कथित तौर पर छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई। टीम ने जैन से पूछताछ शुरू कर दी है और वित्तीय लेन-देन से जुड़े अहम दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

इसी क्रम में, ईडी की एक अन्य टीम ने आईपीएस अधिकारी अभिषेक पल्लव के निवास पर भी छापा मारा। यह कार्रवाई महादेव बैटिंग एप प्रकरण से संबंधित बताई जा रही है। यहां भी एजेंसियों ने तलाशी के दौरान कई रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की जांच शुरू कर दी है।

शराब घोटाला और महादेव ऐप, दोनों ही मामले इन दिनों छत्तीसगढ़ में राजनीतिक और आर्थिक हलचल का कारण बने हुए हैं। संयुक्त कार्रवाई को इन मामलों में पुख्ता सबूत जुटाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

हालांकि, अब तक ED या CBI की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। छापेमारी की खबर फैलते ही शहर में चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, यह अभियान देर शाम तक चल सकता है और कुछ और ठिकानों पर भी कार्रवाई संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button