ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की सतर्क कार्यवाही – जिला बदर आरोपी अवैध धारदार हथियार सहित गिरफ्तार

दुर्ग थाना पुलगांव क्षेत्र में आम नागरिकों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार हथियार बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, थाना पुलगांव को मुखबिर से सूचना मिली कि नदी रोड स्थित पानी टंकी के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार लहराकर लोगों में भय का वातावरण बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदेही को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विक्रांत उर्फ विक्की चंद्राकर (उम्र 27 वर्ष), निवासी ग्राम कुनारी, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक नग लोहे का धारदार हथियार बरामद किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 224/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी थाना पुलगांव का निगरानी बदमाश है, जिसके विरुद्ध पूर्व में 9 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी की जा चुकी है।

जिला बदर अवधि के दौरान क्षेत्र में मौजूद रहकर सार्वजनिक शांति भंग करने तथा होली पर्व के मद्देनजर संभावित गंभीर अपराध की आशंका को देखते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना पुलगांव के थाना प्रभारी एवं पेट्रोलिंग टीम की त्वरित और सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button