ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
भिलाई

शासकीय संजीवनी बालिका आवासीय छात्रावास दुर्ग में छात्राओं के बीच पहुंचा जीई फाउंडेशन

भिलाई। सामाजिक संगठन गोल्डन एम्पथी (जीई) फाउंडेशन  की ओर से शासकीय संजीवनी बालिका आवासीय छात्रावास दुर्ग में वार्षिक परीक्षा से तैयारी को लेकर मार्गदर्शन दिया गया। इसके साथ ही छात्राओं के बीच परीक्षा के लिए जरूरी सामग्री का वितरण भी किया गया।

छात्राओं ने वादा किया कि सभी पूरा मन लगाकर परीक्षा की तैयारी करेंगी और अव्वल आएंगी। शुरूआत में जीई फाउंडेशन की ओर से समन्वयक प्रदीप पिल्लई ने बालिकाओं से संवाद करते हुए परीक्षा की तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने तनाव रहित होकर तैयारी करने और पूरे धैर्य के साथ पेपर हल करने कुछ जरूरी टिप्स दिए। फाउंडेशन की ओर से इस दौरान बालिकाओं को पेन, पेंसिल, इरेजर, कटर, स्केल सहित जरूरी सामग्री दी गई।

प्रदीप पिल्लई ने घोषणा की कि बेहतर अंक लाने वाली बालिकाओं को जीई फाउंडेशन की ओर से विशेष उपहार दिए जाएंगे। इस दौरान सहायक परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा दुर्ग गीता शर्मा, संजीवनी बालिका छात्रावास की अधीक्षक धनेश्वरी साहू और  ऋतु मेश्राम (लेखापाल)सहित जीई फाउंडेशन की ओर से अजीत सिंह भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button