ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

दुर्ग में तालाब में डूबने से युवक की मौत, दर्दनाक हादसे का शिकार हुआ युवक

दुर्ग । दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां रानीसागर तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक दलदल वाली जगह में फंस गया और बचाव के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन अंधेरा होने से कोई बचाने नहीं पहुंचा। एसडीआरएफ की टीम ने अगली सुबह शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस जांच में जुटी है।

अंजोरा चौकी प्रभारी रामनारायण सिंह ध्रुव ने बताया कि शनिवार शाम ६.३० बजे के करीब अंजोरा के कुछ लोगों ने फोन किया था, जिसमें बताया गया कि रानी सागर तालाब में एक युवक डूब रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने से युवक तक नहीं पहुंच पाई।

पुलिस ने दुर्ग एसडीआरएफ प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह को फोन करके सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम रात होने से नहीं गई, लेकिन रविवार सुबह तड़के एसडीआरएफ की टीम वहां पहुंची और शव को बाहर निकाला।

मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस जांच में जुटी है। गांव के लोगों का कहना है कि युवक उनके गांव का नहीं है, बल्कि बाहर का है।

अंजोरी पुलिस के मुताबिक रानी सागर तालाब काफी बड़ा है, जिसे ग्रामीणों ने दो भाग में कर दिया है। एक भाग में गंदा पानी जाता है और दूसरे भाग में साफ जल भराव होता है। युवक गंदे पानी वाले तालाब के भाग में फंस गया, जहां दलदल होने से वह बाहर नहीं निकल पाया और बचाव बचाव चिल्लाते हुए उसी दलदल में समा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button