ब्रेकिंग
पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू दुर्ग मॉडल: पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण उद्यमिता की मिसाल, कोलिहापुरी बना जिले का प्रथम मटेरियल रिकव... उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर ठेकेदार को नोटिस जारी, निरीक्षण के दौरान काम की धीमी प्रगति पर... सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, शिकायत पर आवेदक को मिली डिजिटल किसान किताब इन्वेस्टर कनेक्ट में हैदराबाद के निवेशकों को मुख्यमंत्री साय का न्योता 16 जून से खुलेंगे छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी स्कूल, प्रवेश उत्सव की तैयारियां तेज वाहन खड़ी करने के विवाद में ट्रक चालक की मौत, हाईवा चालक गिरफ्तार ऑपरेशन विश्वास: नगपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 पौवा अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ब्लैक एवं ग्रे स्पॉट क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान, 74 माल वाहक व... अवैध शराब पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,कच्ची महुआ शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 15 लीट...
दुर्ग

शिक्षक संघर्ष मोर्चा की पांच सूत्री मांग, विकासखंड में ज्ञापन सौंपा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा में अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है। पांचवें चरण के आंदोलन में 11 नवंबर को दुर्ग विकासखंड के एसडीएम तहसीलदार व विकासखंड शिक्षा अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

शिक्षक संघर्ष मोर्चा के ब्लॉक संचालक किशन देशमुख, प्रताप धनकर, मनीष साहू पदाधिकारियों ने बताया कि मांगों में मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर कर समस्त एलबी संवर्ग को क्रमोन्नत समयमान वेतनमान प्रदान किया जाए।

समतुल्य वेतनमान, पुनरीक्षित वेतनमान में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन निर्धारण किया जाए, पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग का पुरानी पेंशन को निर्धारित करने एवं भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 को जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान, उच्च न्यायालय द्वारा याचिका में डबल बैंच द्वारा पारित निर्णय के तहत सभी पात्र एलबी संवर्ग के

शिक्षकों के लिए क्रमोन्नति, समयमान का विभागीय आदेश जारी करने, शिक्षक व कर्मचारियों को केंद्र के समान 1 जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता, जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन जीपीएफ सीजीपीएफ खाता में समायोजित करने जयपन दिया गया,।

25 नवंबर को नवा  रायपुर, में करेंगे पैदल मार्च…
शिक्षक मोर्चा द्वारा आगामी 2 माह का चरणबद्ध आंदोलन पूर्व सेवा गणना मिशन अभियान में तय किया गया है। इसके तहत 14 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालय में ज्ञापन दिया गया। 24 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों में धरना, रैली प्रदर्शन कर मांग की गई। 1 नवंबर राज्य स्थापना के दिवस पर की मांग शामिल है।

पांचवें चरण के आंदोलन में 11 नवंबर को शिक्षक संघर्ष मोर्चा से जुड़े शिक्षक आंदोलन में शामिल होकर ज्ञापन सौंपा गया । अब तक चार चरणों में आंदोलन किया जा चुका है लेकिन मोर्चा की मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला संचालक शत्रुघन साहू, चन्द्रशेखर तिवारी,संजीव मानिकपुरी, के साथ ब्लाक संचालक किशन देशमुख, प्रताप सिंह धनकर, मनीष कुमार साहू , जिला संचालक  शत्रुघन साहू,चंद्रशेखर तिवारी, संजीव मानिकपुरी,जयंत यादव, कमल वैष्णव, वीरेंद्र वर्मा,संजय चंद्राकर, मंसाराम लहरे,

दीपक साहू,विजय शंकर दरिया,अमिता हरमुख,टामिन वर्मा, चंद्रहास साहू,अमन गुप्ता, संजय मानिकपुरी,गिरीश कुमार वर्मा, राकेश धनकर, महेंद्र देवांगन, तिलक सेन, लोमन ठाकुर, गोवर्धन चंद्रवंशी,रोहित देशमुख ,रूपा साहू, जितेश साहू, राजेश चंद्राकर,अब्दुल वहाब खान,आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button