ब्रेकिंग
दुर्ग में नशीली टैबलेट बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार, 395 अल्प्राजोलम टैबलेट समेत ₹1.58 लाख क... पुरानी रंजिश में खूनी विवाद, धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या; 10 आरोपी गिरफ्तार दीपावली की भीड़ के बीच यातायात पुलिस की तत्परता से 4 वर्षीय मासूम अपने परिवार से मिला, यातायात पुलिस... जुए के अड्डों पर पुलिस की दबिश, 48 जुआरियों पर कार्रवाई; नगदी और ताश की गड्डियां बरामद ललित चंद्राकर के जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की टीम ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशिया... जुए के अड्डों पर दुर्ग पुलिस की दबिश, ₹83,410 नकद और 12 ताश की गड्डियां जब्त कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल के पिता सीताराम बाकलीवाल का निधन, दुर्ग में शोक की लहर न्यायालय परिसर में पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ, आम नागरिकों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक ह... न्यू सेंस मार्केटिंग सर्विसेज ने धनतेरस पर लॉन्च किया 'प्रेस मीडिया पोर्टल', मीडिया संस्थानों को मिल...
दुर्ग

शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | थाना मोहन नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बलात्कार के आरोपी लोकनाथ उर्फ लक्की सेन्द्रे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे और बाद में उसे डराकर धमकाया था।

पीड़िता द्वारा दी गई लिखित शिकायत पर पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 34/2025, धारा 376 (बलात्कार), 506 (धमकी) भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे थाना मोहन नगर एवं थाना पद्मनाभपुर की संयुक्त टीम ने हिरासत में लिया।

आरोपी लोकनाथ उर्फ लक्की सेन्द्रे को पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक शिव चंद्रा, उप निरीक्षक नमिता टेकाम, सउनि मीरा वर्मा, सउनि राजेन्द्र देशमुख और मोहन नगर एवं पद्मनाभपुर पुलिस स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अपराधी:
लोकनाथ उर्फ लक्की सेन्द्रे (पिता: मनोहर सेन्द्रे)
उम्र: 26 वर्ष, निवासी: इंद्रा कालोनी, पोटिया रोड, दुर्ग, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button