ब्रेकिंग
दुर्ग में नशीली टैबलेट बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार, 395 अल्प्राजोलम टैबलेट समेत ₹1.58 लाख क... पुरानी रंजिश में खूनी विवाद, धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या; 10 आरोपी गिरफ्तार दीपावली की भीड़ के बीच यातायात पुलिस की तत्परता से 4 वर्षीय मासूम अपने परिवार से मिला, यातायात पुलिस... जुए के अड्डों पर पुलिस की दबिश, 48 जुआरियों पर कार्रवाई; नगदी और ताश की गड्डियां बरामद ललित चंद्राकर के जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की टीम ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशिया... जुए के अड्डों पर दुर्ग पुलिस की दबिश, ₹83,410 नकद और 12 ताश की गड्डियां जब्त कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल के पिता सीताराम बाकलीवाल का निधन, दुर्ग में शोक की लहर न्यायालय परिसर में पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ, आम नागरिकों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक ह... न्यू सेंस मार्केटिंग सर्विसेज ने धनतेरस पर लॉन्च किया 'प्रेस मीडिया पोर्टल', मीडिया संस्थानों को मिल...
दुर्ग

नाबालिक से अश्लील वीडियो की मांग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार

दुर्ग | थाना खुर्सीपार में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां आरोपी अनुज कुमार ने नाबालिक लड़की से मोबाइल के माध्यम से अश्लील वीडियो की मांग की। पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

प्राथी ने पुलिस को बताया कि आरोपी अनुज कुमार ने 28 जनवरी 2025 को उनकी नाबालिक बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे अश्लील वीडियो बनाने के लिए कहा था।

इसके बाद उसने वीडियो को अपने व्हाट्सएप नंबर 7047164393 पर भेजने की मांग की। इस गंभीर घटना के बाद थाना खुर्सीपार में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 21/2025, धारा 351(3), 74, 67, बीएनएस 8, 12 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना की त्वरित जांच के लिए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना

प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज ने आरोपी अनुज कुमार की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार की और घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button