ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
दुर्ग

ग्रीन वैली में शराबी युवकों ने गार्ड को कार से उड़ाया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

भिलाई। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्रीन वैली में शराबी युवकों
ने गेट खोल रहे गार्ड को कार से ऐसी ठोकर मारी की वह 10 फीट दूर जा गिरा।
कार की ठोकर से गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्मृति नगर पुलिस ने शराबी युवकों को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रीन वैली में गुरुवार आधी रात की यह घटना बताई जा रही है।

शराब के नशे में कार क्रमांक सीजी 07 बीजे 8877 में सवार युवक ग्रीन
वैली पहुंचे। इसके बाद हॉर्न बजाना शुरू किया। हॉर्न की आवाज सुनकर
सिक्योरिटी गार्ड गेट खेल ही रहा था कि कार सवारों ने जोरदार ठोकर मार
दी।

इससे गार्ड 10 फीट दूर जा गिरा और बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन में गार्ड को अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्मृति नगर पुलिस ने इस
मामले में चार युवकों को हिरासत में लिया है।

सीसी टीवी फुटज में कैद हुई घटना:-

इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि पहले एक बाइक पर दो युवक अपार्टमेंट के अंदर आते हैं तब गार्ड ने
गेट खोला और उन्हें आने दिया।

थोड़ी देर बाद एक और बाइक वाला अपार्टमेंट के अंदर आता है तो गार्ड ने उसके लिए भी गेट खोला। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार तेज रफ्तार को देख गार्ड ने गेट को खोल ही रहा था, तभी कार चालक ने गेट को तेजी से टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया।

जिसमें गार्ड दूर जा गिरा। इस हादसे में गार्ड बुरी तरह घायल हो गया। जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि गार्ड के सिर में चोटें आई है।गार्ड की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button