ब्रेकिंग
महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल...
दुर्ग

26 जनवरी एवं 30 जनवरी को मांस-मटन की बिक्री पर लगी रोक पकड़े जाने पर होगी नगर निगम करेगी सख्त कार्रवाई

दुर्ग। नगर निगम क्षेत्र में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी को
महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर मांस-मटन का विक्रय पूर्णत: प्रतिबंधित
रहेगा।

राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में कलेक्टर/निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश
कमिश्नर सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की
ओर से इस संबंध नगर निगम ने 26 जनवरी और 30 जनवरी को पशुवध गृहों और मांस-मटन विक्रय की सभी दुकानों को बंद रखने के संबंध में आदेश प्रसारित किया है।

इन दोनों दिवसों में किसी भी दुकान में मांस-मटन की बिक्री करते
पाए जाने पर जप्ती के साथ ही संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित
कार्यवाही की जाएगी।

गणतंत्र दिवस पर नगर निगम के सभी स्वच्छता निरीक्षक मांस-मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित
करवाएंगे। इसके लिए उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में मांस-मटन की दुकानों के
सतत पर्यवेक्षण के लिए निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button