ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

कमिश्नर द्वारा संपत्ति कर का भुगतान करने की अपील से 32 साल पुराने बकायादार ने निगम आकर जमा किया संपत्ति कर:

दुर्ग | नगर निगम में संपत्ति कर भुगतान के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने आम नागरिकों से अपील किया है।

कमिश्नर के अपील एवं धारा 174 नोटिस मिलने के बाद सन 1992 से 2024 तक से वार्ड 42 के करदाता ने पिछले 32 साल का टैक्स एक साथ भुगतान किया। शहर के कुछ पुराने बकाया दारों ने स्वेच्छा से नगर निगम में आकर अपने संपत्ति कर का भुगतान किया।

इन कर दाताओ को निगम द्वारा नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद भी नगर निगम के द्वारा चलाये जा रहे कर वसूली अभियान में बकाया संपत्ति कऱ का भुगतान जमा कर जागरूकता दिखाकर अपनी भागीदारी निभाई। इस दौरान राजस्व अधिकारी मनीष कुमार,सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर आदि मौजूद रहे।

नगर निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने कहा कि पुराने और बड़े बकायादारों को स्वयं से आकर कर संपत्ति कर का भुगतान करने वाले करदाताओं को ससम्मान निगम कार्यालय बुलाकर उनको सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने करदाता का पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने बताया कि स्वयं की जागरूकता से समय समय पर नगर निगम कार्यालय आकर या निगम कर्मचारियो व ऑनलाइन के माध्यम से बकाया कर का भुगतान करने वाले बड़े करदाताओं को अच्छे करदाता के रूप मे सम्मानित किया जायेगा।

राजस्व टैक्स वसूली एवं स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान सोमवार से संयुक्त रूप से शुरू होने जा रहा है जो 31 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 10 करोड़ राजस्व वसूली के लिए जोनवार जिम्मेदारी तय की गई है।

निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने स्वच्छता सर्वेक्षण और राजस्व वसूली में तेजी लाने अधिकारी-कर्मचारी को जिम्मेदारी सौंपी है।आज से अभियान प्रतिदिन सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।

इस दौरान निगम कर्मी डोर टू डोर टैक्स वसूली के साथ सफाई कार्य भी देखेंगे। आने वाले दिनों में स्वच्छता सर्वेक्षण होना है। इसे भी ध्यान रख कवायद की जा रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button