ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

लापरवाह वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई, एक माह में 18 के लाइसेंस निलंबित

कोण्डागांव |  कोण्डागांव जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं।

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अतुल असैया के नेतृत्व में परिवहन विभाग व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक माह में 18 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। इन चालकों पर यातायात नियमों का उल्लंघन और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के आरोप हैं।

संयुक्त जांच के दौरान मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कुल 27 प्रकरणों में 41 हजार 700 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।

वहीं बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने के 105 मामलों में 70 हजार 200 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इस प्रकार कुल 1 लाख 11 हजार 900 रुपये का शमन शुल्क वसूलते हुए यह स्पष्ट संकेत दिया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अतुल असैया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कोण्डागांव प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। यह पहल जिले में यातायात अनुशासन को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button