ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

कलेक्टर जनदर्शन में प्रस्तुत हुए 103 आवेदन, कलेक्टर ने संबंधित विभागों को कार्रवाई के दिए निर्देश

अम्बिकापुर |  आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज कलेक्टर विलास भोसकर की अध्यक्षता में जनदर्शन आयोजित हुआ। कलेक्टर जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों द्वारा राजस्व, सहकारी समितियों, मत्स्य पालन, एफआरए (वन अधिकार पट्टा), सोलर पैनल स्थापना,  देवगुड़ी निर्माण और मुआवजा वितरण से संबंधित करीब 103 आवेदन प्रस्तुत किए गए।

कलेक्टर भोसकर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी आवेदन को लंबित न रखा जाए और सभी आवेदनों की नियमों के अनुसार निष्पक्ष जांच कर निराकरण किया जाए।
जनदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। कलेक्टर ने मुआवजा वितरण से जुड़े प्रकरणों पर विशेष ध्यान देते हुए अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर  सुनील नायक, अमृतलाल ध्रुव, रामसिंह ठाकुर, सर्व एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button