ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध नशीली दवाइयों के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग: थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत अवैध नशीली दवाइयों की बिक्री रोकने में बड़ी सफलता हासिल की है। 11 दिसंबर 2025 को हुई इस कार्यवाही में पुलिस ने 840 नग प्रतिबंधित नशीली दवाइयाँ बरामद कीं, जिनकी अनुमानित कीमत 3,36,000 रुपये है।

मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ईंटा भट्ठी के पास दादर में रेड कर दो युवकों—कमल किशोर उर्फ भीम (19 वर्ष) और चंद्रकांत साहू उर्फ पटवारी (20 वर्ष)—को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 03 मोबाइल और कुल 840 नग अवैध नशीली दवाइयाँ जब्त की गईं।

पूछताछ में आरोपियों ने अन्य साथी—नितेश दास, मनीष राज, पारस साहू और अब्दुल तसलीम—के नाम भी बताए, जो इस अवैध कारोबार में शामिल थे। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 22(C), 27(A) और 8 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन विश्वास अभियान का उद्देश्य जिले में नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री और वितरण को रोकना है। पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए एक कड़ा संदेश है और भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद करेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button