
दुर्ग : नंदनी नगर पुलिस ने 28 नवंबर 2025 की रात 08:00 बजे से अगले दिन सुबह 05:00 बजे के बीच चोरी की गई मो0सा0 हीरो स्प्लेंडर (क्रमांक CG07CQ9813) बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।28 नवंबर की रात प्रार्थी की खड़ी वाहन को रेलवे फाटक अहिवारा के पास चोरी कर लिया गया था। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामला विवेचना में लिया।

गिरफ्तार आरोपी
- विशाल निषाद, उम्र 22 वर्ष, निवासी सुभाष चैक, केम्प 01, भिलाई, थाना वैशाली नगर
- सदानंद चेलक, उम्र 24 वर्ष, निवासी रामनगर, आजाद चौक, वार्ड 18, भिलाई, थाना वैशाली नगर
- निखिल साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी विनोबा नगर, वार्ड 03, भिलाई, चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला
पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिस पर उन्होंने चोरी की घटना स्वीकार की। पुलिस ने चोरी गई हीरो स्प्लेंडर वाहन को बरामद कर विधिवत कार्यवाही की।














