ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

महापौर धीरज बाकलीवाल की नगरीय निकाय मंत्री से भेंट, दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और शहर विकास के लिए निधि की मांग की

दुर्ग | महापौर धीरज बाकलीवाल ने अपनी काउंसलिंग के सदस्य  दीपक साहू एवं  अब्दुल गनी के साथ  नगरीय निकाय मंत्री  अरुण साव से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में उन्होंने मंत्री  अरुण साव को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और नगर के विकास के लिए महापौर एवं पार्षद निधि आवंटित करने की मांग भी की।

महापौर ने नगर के समग्र विकास के लिए और अधिक वित्तीय सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि शहर की आधारभूत संरचनाओं के विकास एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार में तेजी लाई जा सके। उन्होंने शहरवासियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों के लिए विशेष निधि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, जिससे शहर की सड़कों, सार्वजनिक पार्कों, जल निकासी प्रणाली एवं अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं में सुधार संभव हो सके।

इस मुलाकात में महापौर एवं उनकी टीम ने शहर के भविष्य को उज्ज्वल बनाने हेतु ठोस प्रयासों की दिशा में इस सहयोग की आवश्यकता को रेखांकित किया। मंत्री  ने इस मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया और शहर के विकास कार्यों में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button