ब्रेकिंग
Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना...
छत्तीसगढ़दुर्ग

सेंट्रल एवेन्यू रोड पर स्टंटबाज़ी करने वाले तीन वाहन जब्त – ट्रैफिक पुलिस की त्वरित कार्रवाई

दुर्ग ; ऑपरेशन सुरक्षा के तहत ट्रैफिक पुलिस दुर्ग को प्राप्त वीडियो में सेंट्रल एवेन्यू रोड पर तीन कार चालकों द्वारा खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए अपनी कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर सार्वजनिक मार्ग पर यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन करते देखा गया। शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने लगभग 24 घंटे के भीतर सभी वाहनों को चिन्हांकित कर जब्त किया और उन्हें यातायात मुख्यालय लाकर वैधानिक कार्रवाई की गई।

CG 07 BU 4370
वाहन स्वामी – पियूष दिक्षित S/o अजय दिक्षित
धारा 66/192, 184, 179, 130(3), परमिट उल्लंघन, तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन तथा दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर ₹7800 का चालान।

CG 07 BU 0775
वाहन स्वामी – रुशाद एलेन S/o राजेश एलेन
धारा 66/192, 184, 179, 130(3), परमिट उल्लंघन, तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन तथा दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर ₹13800 का चालान।

इसके अतिरिक्त दिनांक 10.12.25 को प्राप्त शिकायत में सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर एक वाहन बिना नंबर प्लेट अवैध रूप से सायरन बजाते हुए पाया गया। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को अगले 24 घंटे के भीतर दिनांक 11.12.25 को यातायात मुख्यालय लाकर कड़ी कार्रवाई की गई।

CG 04 LW 6629
वाहन स्वामी – दिशान अग्रवाल S/o अशिन अग्रवाल
बिना लाइसेंस, बिना नंबर प्लेट, बिना बीमा, लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन एवं अवैध सायरन उपयोग पर धारा 146/196, 184, 100, 3/181, 190(2)(c) के तहत ₹10300 का चालान।

ट्रैफिक पुलिस दुर्ग की अपील:
ऑपरेशन सुरक्षा के तहत सड़क पर स्टंट, तेज गति, बिना दस्तावेज वाहन संचालन तथा अवैध सायरन-फ्लैशर उपयोग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। नागरिकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें, सार्वजनिक मार्ग पर स्टंट बिल्कुल न करें और अपने वाहन के सभी वैध दस्तावेज साथ रखें। आपकी जिम्मेदारी—आपकी सुरक्षा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button