ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

रक्तदान की अनोखी मिसाल: रावण वध से पहले युवाओं ने किया रक्तदान

दुर्ग। विजयदशमी दशहरा के दिन रावण वध होने के पहले रावण ने ब्लड बैंक जिला अस्पताल दुर्ग में आकर बी पाजीटीव रक्तदान किया। बता दे कि तमेर पारा निवासी 42 वर्षीय बद्रीनारायण ताम्रकार हर दशहरा पर्व पर रावण की भूमिका में रोल करते आ रहे है ।

रविशंकर स्टेडियम में रावण वध के पूर्व उन्होंने जिला अस्पताल पहुंच कर रक्तदान किया उसके बाद दशहरा पर्व में राम से युद्ध करने सीधे स्टेडियम पहुंच गए, पर दहन होने के पहले रक्तदान कर लोगो में एक संदेश दे गए की मेरे में कितनी भी बुराई हो किंतु जरूरत पड़ने पर मैं  हमेशा लोगो के जीवन बचाने बार बार जन्म लूंगा।

वे बुराई का मार्ग त्याग कर अच्छाई का मार्ग अपनाया। वही रविवार को समता युवा मंच दुर्ग द्वारा वर्धमान जैन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था से प्रखर श्रीश्रीमाल ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया । इस शिविर में रक्तदाता के द्वारा 75 यूनिट बहुमूल्य रक्त दिया गया ।

शिविर में मुख्य रूप ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल, डॉ. पीयूष श्रीवास्तव, नर्सिंग आफिसर तरूणा रावत,काउंसल टी.एस.एंथोनी, पर्यवेक्षक रूपेश सप्रे, लैब टेक्नीशियन  तरन्नुम, दिनेश, हिमांशु चंद्राकर, अशोक मानिकपुरी प्रशिक्षणार्थी   भारतेन्द्र,वर्षा, धनेश्वरी, सुनील उल्लेखनीय भूमिका और सकारात्मक   सहयोग रहा और सभी ने रक्तदाताओं को साधुवाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button