ब्रेकिंग
टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न
बिलासपुर

रेल यात्री ध्यान दें: मई माह में कई ट्रेनें रद्द, कुछ परिवर्तित मार्ग से चलेंगी – दक्षिण पूर्व रेलवे ने जारी की सूचना

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल अंतर्गत रांची नगर स्थित सिरम टोली चौक में निर्माणाधीन 4-लेन एलिवेटेड रोड सह रोड ओवर ब्रिज (ROB) परियोजना अपने अंतिम चरण में है। इस परियोजना के तीसरे और अंतिम चरण में 5 मई से 30 मई 2025 तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया गया है, जिससे कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।

इसी प्रकार, चक्रधरपुर मंडल के सागारा रेलवे स्टेशन स्थित गुड्स शेड प्राइवेट साइडिंग में 11 से 26 मई 2025 तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इन तकनीकी कार्यों के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द की गई हैं और कुछ का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताया है और सहयोग की अपील की है। साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले NTES ऐप या 139 हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें।

🚫 रद्द की गई ट्रेनें:

18113 टाटानगर – बिलासपुर एक्सप्रेस
📅 रद्द तिथियां: 12, 14, 19, 24, 25, 26, 27, 28, 29 मई 2025

18114 बिलासपुर – टाटानगर एक्सप्रेस
📅 रद्द तिथियां: 13, 15, 20, 25, 26, 27, 28, 29, 30 मई 2025

18109/18110 टाटानगर – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – टाटानगर एक्सप्रेस
📅 रद्द तिथियां: 11 से 26 मई 2025 तक प्रतिदिन

🔁 परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें:

18478 योग नगरी ऋषिकेश – पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस
📅 परिवर्तित मार्ग तिथियां: 11, 13, 16 मई 2025
🚆 नया मार्ग: ईब, झारसुगुड़ा, संबलपुर सिटी, कटक

18477 पुरी – योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस
📅 परिवर्तित मार्ग तिथि: 16 मई 2025
🚆 नया मार्ग: कटक, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा, ईब

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि अपनी यात्रा की पूर्व योजना बनाते समय इन तिथियों और मार्ग परिवर्तनों को ध्यान में रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button