ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
गरियाबंद

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने संभाला पदभार

गरियाबंद | गरियाबंद में आईपीएस निखिल अशोक कुमार राखेचा ने पुलिस कप्तान के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के दौरान उन्होंने थाना छुरा में नवनिर्मित पुलिस अफसर मेस का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में महिला संबंधी अपराध, साइबर फ्रॉड, चिट फंड, अवैध गांजा, शराब, जुआ और सट्टा जैसे मुद्दों पर विशेष निगरानी रखने और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल, जितेंद्र चंद्राकर, अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद निशा सिन्हा, अनुविभागीय अधिकारी मैनपुर बाजी लाल, लाइन DSP गोपाल वैश्य, रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर और समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे।

नए पुलिस कप्तान की पहल से जिले में सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button