ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

प्रेमलता गुलाब देशमुख ने जनपद सदस्य पद के लिए दाखिल किया नामांकन

दुर्ग। क्षेत्र क्रमांक 13 से प्रेमलता गुलाब देशमुख ने जनपद सदस्य पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। प्रेमलता गुलाब देशमुख, जो कि स्वतंत्र पत्रकार गुलाब देशमुख की पत्नी हैं, इस बार जनपद पंचायत सदस्य बनने के लिए चुनावी मैदान में उतरी हैं।

नामांकन के बाद प्रेमलता ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मेरे क्षेत्र के लोग लगातार मेरे पति को समस्याओं के समाधान के लिए फोन करते हैं। कई मुद्दों को वे मीडिया के माध्यम से उठाते हैं और कई मामलों को वे अपने स्तर पर सुलझाते हैं। हालांकि, कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं, जिनका समाधान बिना नेतागिरी के संभव नहीं है। उनके कार्यों को देखकर मुझे यह कदम उठाना पड़ा। अब क्षेत्र में मुझे जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। जीत-हार अपनी जगह है, पर संघर्ष हर किसी के जीवन का हिस्सा है।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे पति वंचित तबकों के लिए आवाज उठाते हैं, और अगर मैं चुनाव जीतने में सफल होती हूं तो इन मुद्दों को जनपद सदन में उठाऊंगी। योजनाएं सही तरीके से लोगों तक पहुंचेंगी और क्षेत्रवासियों के काम बनेंगे। यही वजह है कि मुझे समाज सेवा में कदम रखना पड़ा।”

वर्तमान में, इस सीट से कुल 3 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, और चुनावी माहौल धीरे-धीरे गर्मा रहा है। प्रेमलता का मानना है कि संघर्ष के बिना जीवन अधूरा होता है, और उन्होंने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लेकर यह कदम उठाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button