ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
गरियाबंद

गरियाबंद के एसपी बंगले में तेंदुए की घुसपैठ, सुरक्षाकर्मियों में मचा हड़कंप

गरियाबंद । गरियाबंद एसपी के सरकारी बंगले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां रात के वक्त अचानक तेंदुआ घुस गया।

बताया जा रहा है कि एसपी निखिल कुमार राखेचा के सरकारी बंगला के कम्पाउंड में रात के वक्त एक तेंदुआ घुस गया।

तेंदुए के घुसने की ख़बर से बंगले में तैनात जवानों के बीच हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग को दी गयी।

लेकिन वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही तेंदुआ दीवार फांदकर जंगल की तरफ भाग निकला।

जानकारी के मुताबिक पूरा घटनाक्रम मंगलवा रात का है। बताया जा रहा है कि गरियाबंद एसपी के बंगले में पुलिस लाइन कॉलोनी के फेस वन मुख्य द्वार की तरफ से तेंदुआ अंदर प्रवेश कर गया।

वहीं जब इस बात की जानकारी वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को लगी तब उन्होंने इस बात की जानकारी वन विभाग को तत्काल दी।

जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही तेंदुआ वहां से भाग निकला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button