ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़दुर्ग

वार्ड 35 में नगर निगम दुर्ग राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन NULM एवं इंडियन ओवरसीज बैंक का वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम,महिलाओं को दी गई सुरक्षित बैंकिंग की सीख

दुर्ग : नगर पालिक निगम।आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशन में आज नगर निगम एनयूएलएम के तहत वार्ड क्रमांक 35 बाबा रामदेव वार्ड में नगर निगम एनयूएलएम एवं इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं, सुरक्षित डिजिटल लेनदेन तथा सरकारी वित्तीय योजनाओं के बारे में जागरूक करना था।

कार्यक्रम में इंडियन ओवरसीज बैंक के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन NULM के अधिकारी/कर्मचारी ओर अधिकारी प्रवीण वर्मा ने उपस्थित महिलाओं और समूह सदस्यों को बैंकिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में ऑनलाइन माध्यमों के जरिए धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़े हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक रहते हुए ही किसी भी प्रकार के OTP, लिंक, कॉल या निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने ऑनलाइन बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग, फिशिंग, साइबर फ्रॉड, संदिग्ध कॉल्स से बचाव और शिकायत प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया।

पीएम स्वनिधि योजना की पूरी जानकारी

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में भी बताया गया, जिसके तहत शहर के पथ विक्रेताओं को बिना गारंटी के ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

प्रवीण वर्मा ने स्वनिधि योजना के सभी चरण

प्रथम किश्त (10,000 रुपये)

दूसरी किश्त (20,000 रुपये)

तीसरी किश्त (50,000 रुपये)
के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि समय पर भुगतान करने पर लाभार्थियों को ब्याज सब्सिडी और क्रेडिट कार्ड सुविधा भी प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य छोटे वेंडरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि वे अपना व्यवसाय बढ़ा सकें।

बीमा योजनाओं की जानकारी

बैंक अधिकारी ने महिलाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और जीवन सुरक्षा बीमा योजना के लाभ, पात्रता और दावे की प्रक्रिया के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ये योजनाएँ कम प्रीमियम में बड़ी सुरक्षा प्रदान करती हैं और हर परिवार को इनका लाभ अवश्य लेना चाहिए।

बड़ी संख्या में महिलाएँ रहीं उपस्थित

इस कार्यक्रम में दीन दयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (NULM) के तहत गठित स्व-सहायता समूहों की करीब 50 महिलाएँ शामिल हुईं। वार्ड की सामुदायिक संगठक निशा वर्मा ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि बैंकिंग ज्ञान आज के समय में अत्यंत आवश्यक है और ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने बैंक अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं और प्रक्रियाओं से संबंधित सवाल पूछे, जिनका समाधान मौके पर ही किया गया। महिलाओं ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए ऐसी गतिविधियाँ आगे भी आयोजित करने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button