ब्रेकिंग
इन्वेस्टर कनेक्ट में हैदराबाद के निवेशकों को मुख्यमंत्री साय का न्योता 16 जून से खुलेंगे छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी स्कूल, प्रवेश उत्सव की तैयारियां तेज वाहन खड़ी करने के विवाद में ट्रक चालक की मौत, हाईवा चालक गिरफ्तार ऑपरेशन विश्वास: नगपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 पौवा अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ब्लैक एवं ग्रे स्पॉट क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान, 74 माल वाहक व... अवैध शराब पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,कच्ची महुआ शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 15 लीट... नेहरू नगर के सूने मकान में लाखों की चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार गया नगर में पानी टंकी निर्माण कार्य शुरू, जल संकट से मिलेगी राहत, पीएम स्वनिधि महोत्सव में उमड़ा उत्साह, सैकड़ों पथ विक्रेताओं को मिला योजनाओं का लाभ, राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़

पीएम स्वनिधि महोत्सव में उमड़ा उत्साह, सैकड़ों पथ विक्रेताओं को मिला योजनाओं का लाभ,

महापौर अलका बाघमार और आयुक्त सुमित अग्रवाल ने किया स्टॉलों का निरीक्षण,हितग्राहियों से की चर्चा,

दुर्ग। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय स्वनिधि महोत्सव का आयोजन गुरुवार को नगर पालिक निगम दुर्ग के श्रद्धेय मोतीलाल वोरा सभागार में किया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में पथ विक्रेताओं ने भाग लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार एवं निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों एवं बैंकों के स्टॉलों का निरीक्षण किया।

उन्होंने पथ विक्रेताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

अधिकारियों को भी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
169 पथ विक्रेताओं की सहभागिता, नए ऋण आवेदकों की हुई पहचान महोत्सव में कुल 169 पथ विक्रेताओं की उपस्थिति रही, वहीं 27 बैंकों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता निभाई। पीएम स्वनिधि योजना के तहत नए ऋण लाभार्थियों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें 87 नए आवेदकों को ऋण हेतु चिन्हांकित किया गया।

शिविर के दौरान विभिन्न बैंकों द्वारा 45 हितग्राहियों को ऋण वितरण किया गया तथा 54 प्रकरणों में ऋण स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा 5 हितग्राहियों के क्रेडिट कार्ड आवेदन ऑनलाइन दर्ज किए गए, जिससे उन्हें भविष्य में बैंकिंग सुविधाओं का लाभ सहजता से प्राप्त हो सकेगा।

डिजिटल भुगतान, साइबर सुरक्षा और वित्तीय साक्षरता पर विशेष प्रशिक्षण
पथ विक्रेताओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शिविर में विशेष प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया गया। इंडसइंड बैंक के प्रतिनिधि दिलेश्वर निषाद द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता एवं डिजिटल भुगतान संबंधी जानकारी प्रदान की गई। वहीं अग्रणी बैंक के लेखराम द्वारा वित्तीय साक्षरता पर मार्गदर्शन देते हुए बचत, ऋण प्रबंधन और बैंकिंग सेवाओं के महत्व को विस्तार से बताया गया।
डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए पेटीएम डिजिटल पेमेंट एग्रीगेटर द्वारा 8 पथ विक्रेताओं को क्यूआर कोड बॉक्स वितरित किए गए, जिससे वे कैशलेस भुगतान प्रणाली से जुड़ सकें।स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और सामाजिक योजनाओं का मिला लाभ

शिविर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के जितेंद्र नेले द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत संचालित मेडिकल यूनिट द्वारा 46 पथ विक्रेताओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इसके अतिरिक्त हितग्राहियों को राशन कार्ड, आधार कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं आयुष्मान भारत योजना से संबंधित सेवाएं एवं लाभ भी उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्हें एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय सुविधाओं का लाभ मिल सका।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वेंडर्स और बैंकों का हुआ सम्मान
महोत्सव के दौरान उत्कृष्ट कार्य एवं अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए 5 पथ विक्रेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं पीएम स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन में विशेष योगदान देने पर भारतीय स्टेट बैंक एवं केनरा बैंक को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में महापौर अलका बाघमार ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों और पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ने तथा डिजिटल भुगतान को अपनाने का आह्वान किया।

वहीं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि निगम द्वारा पथ विक्रेताओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर,नरेंद्र बंजारे, शेखर चन्द्राकर,लीना दिनेश देवांगन,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,नीलेश अग्रवाल,शशि साहू,देव नारायण ठण्डी,रंजीता पाटिल,सरिता चन्द्राकर, ललिता ठाकुर,जितेंद्र महोविया,मनीष कोठारी उपायुक्त मोहेंद्र साहू,ईई मो.सलीम सिद्दीकी,सहायक अभियंता गिरीश दिवान,अपर्णा क्षेत्री सहित निगम टीम मौजूद रहें!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button