ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

ग्राम डिघारी के युवा चंद्रकांत गोस्वामी का अग्निवीर में चयन, गांव में खुशी की लहर

रानीतराई। ग्राम डिघारी के होनहार युवा चंद्रकांत गोस्वामी, पिता श्री शंकर गोस्वामी का भारतीय सेना की अग्निवीर योजना में चयन होने पर पूरे गांव में हर्ष और उत्साह का माहौल है। चंद्रकांत की इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों एवं ग्रामवासियों में गर्व की भावना देखने को मिल रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि चंद्रकांत ने कठिन मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। उनकी उपलब्धि गांव के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। इस खुशी के अवसर पर ग्राम डिघारी में ग्रामीणों द्वारा भव्य डीजे के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत औंसर-डिघारी की सरपंच प्रियालता महिपाल, उपसरपंच भूपेश निर्मलकर,खुमान यादव,सुकृता ठाकुर, मीना यादव, सुखदेव ठाकुर, चन्द्रकला वर्मा, सी एल वर्मा, दशरथ गोस्वामी,अमृत गोस्वामी, शंकर गोस्वामी, गुंजा गोस्वामी ,पल्लवि गोस्वामी, त्रिलोक ठाकुर, प्रितम यादव, नुकेश यादव , तुषार ठाकुर, शुभम ठाकुर, एकांत साहू, किशन यादव एवं ग्रामवासियों ने चंद्रकांत गोस्वामी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य और सफल देश सेवा की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button