ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

कर दाता समय पर करें कर का भुगतान,राजस्व वसूली टीम दे रही घरों में दस्तक, सख्ती के साथ होगी वसूली

दुर्ग | नगर पालिक निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल अधिकारी/ कर्मचारियो के संग स्वरूप टॉकीज का आकस्मिक निरीक्षण करने मौके पर पहुँचे।उन्होंने टॉकीज के मैनेजर को बकाया टैक्स जल्द से जल्द भुगतान करने की बात कही।उन्होंने 4th सिजन होटल का भी निरीक्षण किया।

उन्हें भी बकाया टैक्स जल्द भुगतान करने निर्देश दिए।इस मौके पर सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर,संजय मिश्रा,जलकार्य निरीक्षक राजू चन्द्राकर,अनिल करिहार व वार्ड के सहायक राजस्व निरीक्षक सहित टीम अमला मौजूद रहें।

बड़े बकायेदार समेत सभी पटा रहे टैक्स. कमिश्नर के निर्देश पर चल रहा अभियान, रोजाना हो रही समीक्षा नगर निगम की सख्ती का असर दिखने लगा है, अब तक सालों से संपत्ति समेत अन्य टैक्स नहीं पटाने वाले बड़े बकायादार भी अपना टैक्स नगर निगम दुर्ग में आकर जमा कर रहे हैं।

नगर निगम के आय का एक बड़ा स्त्रोत राजस्व है, जिसकी धीमी वसूली और करदाताओं द्वारा नहीं देने पर निगम पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा था।

निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने राजस्व वसूली को प्राथमिकता में रखने के निर्देश देते हुए सभी जोन को वृहद स्तर पर लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए।

इसके तहत ऐसे बड़े बकायादार जिन्होंने सालों से टैक्स नहीं दिया है और राशि भी बड़ी है उनसे सख्ती के साथ वसूलने के भी निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद राजस्व वसूली में तेजी आई है,निगम कमिश्नर द्वारा राजस्व वसूली की रोजाना समीक्षा की जा रही है।

निगम द्वारा लगातार लोगों से

अपील की जा रही है कि वह अपना टैक्स जमा कर दें बावजूद इसके निगम के करदाता टैक्स जमा करने को लेकर निगम प्रशासन के आदेशों को हल्के में लेते हुए दिखाई दे रहे हैं और निगम का टैक्स जमा नहीं कर रहे। मजबूरन नगर निगम को ऐसे करदाताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button